*राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में संचारी रोग जागरूकता अभियान चलाया गया*

मैनपुरी। आज दिनांक 4 जुलाई 2026 को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी में संचारी रोग जागरूकता अभियान के अंतर्गत संचारी रोगों से बचाव तथा उनके रोकथाम के उपाय से अवगत कराया गया। प्रधानाचार्य सुमन यादव ने बताया की व्यक्तिगत सुरक्षा के साथ-साथ पर्यावरण सुरक्षा,शौचायलयों का प्रयोग तथा सही प्रकार से हाथ धोना बीमारियों से बचाने में किस प्रकार सहायक होता है। इस अवसर पर नोडल अधिकारी खुशबू पांडे ने छात्राओं को संचारी रोगों पर पोस्टर बनाने संबंधी मार्गदर्शन किया तथा छात्रों को स्लोगन लिखने की कला से भी अवगत कराया। इस अवसर पर छात्राएं नव्या, कृषि का, आदि तथा तथा शिक्षिकाएं आशा शर्मा,सरोज यादव,सुनीता देवी, पूनम दुबे,कुसुम,शैली पांडे, किरण पाल,समीक्षा, ज्योति सक्सेना, कुसमा देवी,अंजली सक्सेना, अंजना सक्सेना, खुशबू पांडे, गीता श्रीवास्तव,सुमन,ज्योति आदि मौजूद रहे।