अमेरिका ने नेपाल में बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और पुनर्बहाली के लिए 3.1 करोड़ अमेरिकी डॉलर की अतिरिक्त सहायता देने की घोषणा की है। यह मदद पुलों के निर्माण, प्रभावित समुदायों की बुनियादी जरूरतें पूरी करने और भविष्य में आपदा के बाद राहत कार्यों में ड्रोन की तैनाती के लिए दी जाएगी। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अनुसार, राजनीतिक मामलों की विदेश उपमंत्री एलिसन हूकर ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल से मुलाकात के बाद सहायता का ऐलान किया।