मवाना (मेरठ)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के निर्देशन में अवैध पटाखों के निर्माण व बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मवाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर अटौरा रोड, मोहल्ला कल्याण सिंह से एक अभियुक्त को भारी मात्रा में अवैध पटाखों और विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अमजद पुत्र अनवार (निवासी अटौरा रोड, मोहल्ला कल्याण सिंह, कस्बा व थाना मवाना, जनपद मेरठ) के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से 10 प्लास्टिक के कट्टों में भरे 250 पैकेट सुतली बम के साथ-साथ भारी मात्रा में निर्मित एवं अर्द्धनिर्मित विस्फोटक सामग्री बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ थाना मवाना पर मु0अ0सं0 379/2026 धारा 9(B)1(b) विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:
थानाध्यक्ष देवेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में उ0नि0 योगेश गिरि, उ0नि0 सूरज विक्रम, है0कां0 कपिल भाटी, कां0 सुधीर कुमार और कां0 दीपक कुमार की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।