प्रतापगढ़: आज शाम करीब पांच बजे अचानक मौसम ने करवट बदली और तेज तूफान के साथ भारी बारिश शुरू हो गई। कुछ ही देर में हुई तेज बारिश से जहां लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों की मुश्किलें बढ़ गईं।
धान की पकी हुई फसल, जो कटाई के लिए तैयार थी, तेज हवा और बारिश के कारण खेतों में गिर गई। किसानों का कहना है कि फसल गिरने से धान की पैदावार और गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
एक तरफ बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी, तो दूसरी तरफ खेतों में गिरी पकी धान की फसल देखकर किसानों के चेहरे पर चिंता साफ नजर आई। किसानों ने प्रशासन से फसल के नुकसान का जायजा लेकर उचित मदद की मांग की है।