गोंडा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोंडा जिले के दौरे के दौरान मनकापुर और गौरा विधानसभा क्षेत्रों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने 520 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कुल 69 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा के शासनकाल में गोंडा जिला विकास से काफी दूर रहा और पूरे क्षेत्र के लिए कोई ठोस योजना नजर नहीं आती थी।
सीएम योगी ने आरोप लगाया कि उस दौर में गोंडा के विकास के लिए योजनाएं तो बनती थीं, लेकिन उन्हें कहीं और स्थानांतरित कर दिया जाता था।